साइबर सुरक्षा त्रय की 2nd कड़ी
ऑनलाइन हैकिंग से कैसे बचाएं अपनी मेहनत की कमाई?
1-
सबसे पहले आप अपने फेसबुक
ट्विटर या इस तरह की सोशल साइट्स से अपनी डेट ऑफ़ बर्थ (जन्म दिन ) या तो छुपा दे
या बदल दे,
2-
दूसरा काम आपको ये करना
होगा की अपने बैंकिंग में प्रयोग होने वाले न० से कोई सोशल साईट न चलाये,
3-
अगर आपके पास BSNL का न० है
तो उसे अपने बैंकिंग प्रयोग में प्राथमिकता दे, क्युकी BSNL की डुप्लीकेट सिम निकालना
सरल नही है,
4-
बैंक में प्रयोग होने वाला
EMAIL-ID से कोई और काम न करे किसी को भी मेल या किसी का मेल रीड करना ( बैंक मेल
छोड़कर).
5-
एक A/C की मानसिकता से बाहर
निकले और 2-3 अलग अलग बैंकों में 4-5 अकाउंट में अपनी जमापूंजी बांट के रखे , जिससे अगर किसी
बैंक में साइबर जालसाजी की समस्या आती है तो आपकी कमाई एक साथ न चली जाये ,, इसलिए
धन को बाँट के रखे,
6-
बड़ी लिमिट वाले एक-दो क्रेडिट कार्ड के बदले में आप छोटी लिमिट के 4-5
क्रेडिट कार्ड यूज़ करे, क्रेडिट कार्ड की लिमिट कम हो भले ही क्रेडिट कार्ड ज्यादा
हो/
7-
ATM प्रयोग करते समय सावधानी बरतें.
8-
ATM पिन और OTP के लिए
विशेष सावधानी बरते.
9-
फ़ोन कॉल ,whatsapp, मैसेज,
या फेसबुक पर अपना ATM पिन / OTP कभी किसी को भी न बताये भले ही आप उसे जानते हो,
क्युकी एयर-फ़ोन-टैपिंग के जरिये आपका पिन किसी और को भी मिल सकता है,,
10-
अगर बताना बहुत ज्यादा
जरुरी हो तो, तत्काल पिन बदलने की व्यवस्था रखें, जैसे उसे पिन तब बताये जब वो
एटीएम केबिन में हो और उससे बोल दे पिन तुरंत बदल दो और कार्ड वापिस करते समय बता
देना,
11-
ऑनलाइन बैंकिंग का यूज़
पर्सनल कंप्यूटर पर करे, और खुद के IP से ही करे ( VPN का यूज़ करके अगर ip address
छुपा के न करें)
12-
बिना टिकट ख़रीदे आप लाटरी नही
जित सकते है ,इसका ध्यान रखें,
13-
बैंक पासबुक की zerox का
प्रयोग डॉक्यूमेंट के रूप में जहा तक हो सके न करे,
14-
अपने आधार ,पैन, वोटर कार्ड की zerox कही पर छोड़े नहीं, न ही किसी
अनजान को दिखाए,
15-
सिम कार्ड, सिम के ऑफिस
(जैसे आईडिया-पॉइंट, बीएसएनएल-ऑफिस, एयरटेल पॉइंट) से ही ख़रीदे, यहाँ पर आपके आईडी
का मिस-यूज होने के चांस कम होते है.
16-
मोबाइल के एप्प को कस्टमाइज
करे और उसे अपने कॉल, मैसेज, कांटेक्ट, को रीड करने वाले आप्शन को बंद कर दे, (ये
एंड्राइड मर्शमैलो में आप्शन है)
फिर भी अगर आप साइबर जालसाजी का शिकार हो जाते
है तो क्या करें ??
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें